Nazar ki Dua | बुरी नजर से बचने की दुआ हिन्दी मे

अस्सलामु अलैकुम नाज़रीन, हम सभी जानते है हर इंसान को नजर लगाना हक है ये हमारे प्यारे नबी ने फरमाया इसलिए आज मे इस मे आपको बताऊँगा Nazar ki Dua के बारे में।

हम सब लोगों से अक्सर सुनते है की नजर इंसान को खा जाती है अकसर नजर लगने से लोगों के काम और सेहत और सभी चीजों को पर नुकसान होता है। इसलिए मैं आपको बताऊँगा की हम नजर लगने से कैसे बच सकते है और Nazar ki Dua को कैसे पढे जो अल्लाह ताला जल्द ही नजर से शिफ़ा दे।

Nazar Ki Dua

Nazar ki Dua In Hindi

इस दुनिया मे लोगों को अक्सर दूसरे लोगों के माल सेहत और हुस्न को देखकर हसद पैदा होता है जो नजर लगने की बड़ी वजह बन जाता है। आईए पहले जान लेते है नजर लगने को लेकर कुरान और हदीस मे अल्लाह और अल्लाह के नबी ने क्या फरमाया।

असमा बिन्त उमैस रज़ियल्लाहु अन्हा से रिवायत किया है और तिर्मिज़ी ने सहीह कहा है, कि उन्हों ने कहा : ऐ अल्लाह के पैगंबर! जा’फर के बेटों को बुरी नज़र लग जाया करती है, तो क्या हम उन पर दम (झाड़-फूँक) करें ? आप ने कहा: हाँ, अगर कोई चीज़ तक़्दीर से आगे बढ़ने वाली होती तो बुरी नज़र उस से आगे निकल जाती।” (अहमद और तिर्मिज़ी (2059))

हमारे लिए ये बहुत ही खुसी की बात की अल्लाह ने हमे मुसलमान बनाया और अल्लाह ने साथ ही आपकी पाकीज़ा कुरान हम लोगों को अता फरमाया ताकि हम इस कुरान पाक मदद से अपने दुनियावी परेशानी की दूर कर सकते है। उसी तरह Nazar ki Dua से हम अपने नजरे बद से हिफाजत कर सकते है।

Nazar Ki Dua in Hindi

आऊज़ु बिकालिमातिल्लाहीत ताम्माह वा मीन कुल्ली शयतानीव वा हाम्माह वा मीन कुल्ली अयनील आम्माह।

बुरी नज़र से बचने की दुआ का तर्जुमा

मैं पनाह माँगता हूँ अल्लाह की पूरे इस कलिमात से हर शैतान से और हर काली परछाई से और हर नुकसान पहुंचाने वाली वो चीज से

Nazar Ki Dua in English

Aawuzu bikalimatillahit-tammah min kulli shaytaaniw wa hammah wamin kulli aynil Aammah

आज अपने क्या सीख?

मैं उम्मीद करता हु आप सबको ये पोस्ट काफी पसंद आया होगा और आपने जाना की Nazar Ki Dua क्या होती है और इसका तर्जुमा क्या होता है। जैसे की आप सबने देखा की ये बहुत छोटी दुआ है जिसको आप आसानी से याद कर सकते है।

नाज़रीन इसी तरह का इस्लामिक दुआ जैसे सफ़र की दुआ और बेचैनी की दुआ पढ़ना चाहते है तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर करे।

इस दुआ को पढ़ने का तरीका ये है की आप को जब भी नजर लगने का अंदेशा हो आपको चाहिए की अपनी सभी फर्ज नमाजों का एहतमाम करे और इस दुआ पढ़ने से पहले आगे पीछे दरूद ए इब्राहीम पढ़ने और अपने ऊपर या जिसको नजर लगी हो दम किया जाए।

इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करे:
Bilal Ahmad

इस्लामकादुआ.कॉम एक इस्लामिक वेबसाइट है जो बिलाल अहमद द्वारा 2023 में शुरू की गई है, ताकि दुनिया भर के लोगो तक ऑथेंटिक इस्लामिक दुआएं, और जानकारी हदीस की रौशनी में पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment